मुझे चोर कहकर राहुल पूरे समुदाय की छवि खराब कर रहे: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

अकलुज। ‘‘सभी मोदी चोर क्यों है’’ बयान को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान देकर उस पिछड़े समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की है जिससे वह ताल्लुक रखते हैं। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार की ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ की आलोचना की और दावा किया कि राकांपा प्रमुख माधा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मैदान से इसलिए ‘‘भाग’’ गए क्योंकि उन्हें अपनी हार का अहसास हो गया था।

इसे भी पढ़ें: ताई’ के बाद ‘भाई’ ने भी किया लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार

मोदी ने गांधी की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘‘नामदार’ ने पहले ‘चौकीदार चोर है’ कहा था। अब वे एक पिछड़े समुदाय (मोदी समुदाय) की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछड़े समुदाय से होने के कारण मैं इस पीड़ा का आदी हो गया हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पिछड़े समुदाय की मेरी पृष्ठभूमि को लेकर कई वर्षों से मेरा अपमान करती आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस प्रकार के हमलों का आदी हो गया हूं। अब वे मुझे बदनाम करते हुए पूरे समुदाय की छवि खराब कर रहे हैं। यदि आप पूरे समुदाय को अपमानित करने की कोशिश करते हैं तो मैं यह नहीं सहूंगा। मुझे चोर कह कर पूरे पिछड़े समुदाय को यह तमगा क्यों दिया जाए।’’

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार