लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर संवेदनशील मुद्दों पर भी गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि वह लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना को अपनी पार्टी की डूबती नैया बचाने के एक मौके के रूप में देख रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राहुल गांधी ने पुनः वही किया जो वह हर बार करते हैं। गैर जिम्मेदाराना रवैया... गैर जिम्मेदाराना रवैया राहुल गांधी का दूसरा नाम हो गया है। शांति भंग करना और भ्रम फैलाना यही राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य रह गया है।’’

इसे भी पढ़ें: पैंडोरा पेपर्स के दस्तावेजों से हुआ खुलासा, जानें कैसे अमीर लोग टेक्स बचाने के वास्ते अपने धन को छुपाते हैं?

पात्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र मौजूद है तभी राहुल गांधी संवाददाता सम्मेलन कर पा रहे हैं और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘‘अनर्गल’’ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उस समय लोकतंत्र क्यों नजर नहीं आता, जब उनकी ही पार्टी के नेता कपिल सिब्बल द्वारा सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके घरों में तोड़फोड़ करते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर चयनात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पात्रा ने पूछा कि पिछले दिनों राजस्थान के हनुमानगढ़ में धान की खरीदी के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठी चार्ज में घायलों का हाल क्यों नहीं जाना। सरकार द्वारा किसानों पर ‘‘संस्थागत हमले’’ के राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा किनरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों का ‘‘संस्थागत विकास’’ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर आठ साल तक कुंडली मारे बैठे और उन्हें लागू नहीं करने वाले राजनीतिक दल यह सवाल उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!