बिग बॉस 14 के घर से बाहर हुए राहुल महाजन, राखी के झगड़े के कारण बटोरी थी सुर्खियां

By रेनू तिवारी | Jan 05, 2021

बिग बॉस सीजन 14 में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए इल बार पुराने प्रतियोगियों को बुलाया गया। राखी सावंत, विकास गुप्ता, अर्शी खान और राहुल महाजन सहित कई सितारों की एंट्री हुई। राखी सावंत ने फीके पड़े बिग बॉस 14 के सीजन को एंटरटेनमेंट की बड़ी डोज दी। अब फिलाने करीब आ रहा है इस लिए घर के सदस्यों के इविक्शन भी होने लगे हैं। राहुल महाजन को सोमवार को बिग बॉस 14 के घर से बाहर निकाल दिया गया। इस हफ्ते एली गोनी और निक्की तम्बोली ने बिग बॉस के घर के नियम तोड़े थे जिसके बाद पूरे घर के सदस्यों को नोमिनेट कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: पॉलटिक्स पर आधारित ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘‘मैडम चीफ मिनिस्टर’’ इस दिन होगी रिलीज 

 राहुल महाजन घर की दैनिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग नहीं लेते थे, हाल ही में एक कार्य ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया जब एक भूत के चरित्र में होने के कारण, राखी सावंत ने उनकी धोती खींचकर महाजन के साथ मारपीट करने की कोशिश की थी, जिससे वह और अन्य घरवाले चिढ़ गए थे। हालांकि, बिग बॉस द्वारा बुलाने के बाद, राहुल ने राखी को माफ कर दिया और दोनों वापस दोस्त बन गए।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत