हिमाचल की जीत पर राहुल बोले, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे, गुजरात पर आया खड़गे का बयान

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। इसका कारण यह है कि हिमाचल प्रदेश में अब राज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश ने अपने पुराने रिवाज को कायम रखा है। हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल में सरकार बदल जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को लगभग 18 सीटों का फायदा हुआ है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। इन सबके बीच राहुल गांधी कभी एक ट्वीट सामने आ गया है। राहुल गांधी नहीं हिमाचल प्रदेश की जनता का शुक्रिया कहा है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। 

दूसरी और गुजरात में कांग्रेस को जबरदस्त हार मिली है। इस पर भी मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछा गया। इसको लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह तो हो गया है, मैं उसका श्रेय नहीं ले रहा हूं... लोकतंत्र में जीत और हार होती है। उन्होंने कहा कि यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका जी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

प्रमुख खबरें

फतह और खैबर शिकन लेकर बैठे हैं, आइए तो जरा...ट्रंप की सभ्यता खत्म वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

Chess Cheating पर बंटे भारतीय खिलाड़ी, Koneru Humpy ने किया सख्त नियमों का पुरजोर समर्थन

Donald Trump के अल्टीमेटम का खौफ, Iran के Power Plants के आगे इंसानी दीवार बने लोग

जूनियर राष्ट्रमंडल चैंपियन भारोत्तोलक साईराज डोप परीक्षण में विफल, कोच पर साजिश का आरोप लगाया था