Bharat Jodo Yatra: 107 दिन और 3 हजार किलोमीटर, दिल्ली पहुंचे राहुल, बेटे को गले लगाकर भावुक हुईं सोनिया

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2022

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा शनिवार की सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई। आश्रम में विराम के लिए रुकी है और जल्द ही फिर से शुरू होगी। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन के आईटीओ के पास दोपहर में यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी शनिवार सुबह दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। दिल्ली में प्रवेश करने पर गांधी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य "वास्तविक हिंदुस्तान" का प्रदर्शन करना है, आरएसएस और बीजेपी के नफरत से भरे संस्करण के विपरीत जहां लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं। इस यात्रा में कोई नफ़रत नहीं है। कोई गिरता है तो सब उसकी मदद करते हैं। यही असली हिन्दुस्तान है। भाजपा और आरएसएस के नफरत भरे हिंदुस्तान का नहीं, ”गांधी ने दिल्ली की सीमा पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने रैली को प्यार और समर्थन देने वाले 'लाखों लोगों' का भी शुक्रिया अदा किया।

राहुल गांधी की ये यात्रा इस साल के अंत में नौ दिनों का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से शुरू होगी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक नौ राज्यों से गुजर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने वाली है। यात्रा अपने 108वें दिन पर है। तमिलनाडु, केरल कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के 46 जिलों में लगभग करीब 3 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।  

बेटे को गले लगा भावुक हुईं सोनिया

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। इस दौरान मां सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी को गले लगाकर खूब प्यार किया। बेटे के साथ सोनिया गांधी के भावुक पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। ये दूसरी बार है जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा का हिस्सा बनीं।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न पर बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार Protest

MI के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- हार्दिक पंड्या को कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए

Bihar CM Samrat Choudhary को धमकी, Gujarat Police का एक्शन, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार