राहुल का मोदी पर तंज, कहा- पूरा देश प्रधानमंत्री का उड़ा रहा है मजाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

बरगरी (फरीदकोट)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में भाजपा-शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की आलोचना करने के साथ ही बुधवार को वादा किया कि 2015 के गुरू ग्रंथ साहिब अपवित्रीकरण मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब कस्बे में ही अपवित्रीकरण की पहली घटना हुई थी, जिसमें पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। राहुल ने इस जगह के अपने पिछले दौरे को याद करते हुए कहा कि आपके धर्म का अपमान किया गया।  

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया: मायावती

कांग्रेस अपवित्रीकरण के मुद्दे को भाजपा द्वारा उठाए जा रहे 1984 के सिख विरोधी दंगों की काट के तौर पर देख रही है। पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर रविवार को मतदान होना है। राहुल ने प्रधानमंत्री द्वारा कथित रूप से चुनावी वादे पूरे नहीं किये जाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा,  मोदी, मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन आज पांच साल बाद मोदी जी, मनमोहन जी का मजाक नहीं उड़ाते। आज पूरा देश उनका मजाक उड़ा रहा है। 

प्रमुख खबरें

मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा अंकल

US Visa Rules: H-1B और L-1 वीजा एक्सटेंशन पर अब देना होगा भारी शुल्क, Indian IT कंपनियों की बढ़ी टेंशन

ताइवान में Chinese Intelligence का बड़ा खुलासा, लाखों नागरिकों का Personal Data लीक कर रही थी बीजिंग की जासूसी एजेंसी

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs