अब तय करना है कि गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या गोडसे का: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला और कहा कि लोगों को तय करना है कि उन्हें गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या फिर गोडसे का हिंदुस्तान चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा,  पांच साल पहले देश में एक चौकीदार आया और कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आया हूँ, मेरा 56 इंच का सीना है। अब किसी से भी पूछ लीजिये चौकीदार क्या है तो वह बता देगा कि चौकीदार चोर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कमाल है कि आप लोग देश के कोने-कोने में सच्चाई पहुंचा देते हो।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार को हटाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है जनता: तंवर

गांधी ने कहा,  पुलवामा हमला जैश ए मोहम्मद ने किया। इनकी पिछली सरकार ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा। कांग्रेस ने दो प्रधानमंत्री खोये हैं। हम किसी के सामने नहीं झुकते हैं। उन्होंने कहा कि आप को तय करना है कि आप गांधी का हिंदुस्तान चाहते हैं या गोडसे का हिंदुस्तान चाहते है।? एक तरफ प्यार है और दूसरी तरफ नफरत है। गांधी ने दावा किया कि 2019 में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। हम निर्णय ले चुके हैं कि हम न्यूनतम आय गारंटी देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के साथ भारत रोजगार सृजन के मामले में चीन से स्पर्धा शुरू कर देगा।

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें