न्यायपालिका, EC और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के साधन, लोकसभा में ये क्या बोल गए राहुल? रिजिजू ने कहा- माफी मांगें

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए चीन से लेकर पाकिस्तान तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसके साथ ही पेगासस का मुद्दा भी उठाया। लेकिन मोदी सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने राहुल गांधी के  बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगने की मांग की है। 

राहुल ने मोदी सरकार पर आम आदमी की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के लिए मोदी सरकार के साधन हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने उठाया राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सवाल, कहा- देश में दो हिन्दुस्तान, एक गरीब का एक अमीरों का

केंद्रीय मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी के दिए बयान का क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि न केवल भारत के कानून मंत्री के रूप में बल्कि एक सामान्य नागरिक के रूप में भी मैं राहुल गांधी द्वारा भारत की न्यायपालिका और चुनाव आयोग के बारे में कही गई बातों की निंदा करता हूं। ये हमारे लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। राहुल गांधी को तुरंत लोगों, न्यायपालिका और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- अब लड़ने की ताकत नहीं, England Team को लगा बड़ा झटका

Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

Hockey Pro League में भारत का इंग्लैंड से बदला, Shootout में 3-2 से जीता रोमांचक मुकाबला