PM मोदी पर राहुल का बयान ठीक नहीं, अदालत ने चुनाव आयोग को कार्रवाई करने का दिया निर्देश

By अभिनय आकाश | Dec 21, 2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को 22 नवंबर को उनके भाषण के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेबकतरा कहा था। अदालत ने कहा कि राहुल का बयान ठीक नहीं है और ईसीआई से आठ सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार कार्य करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: मिमिक्री कांड से जाटों की नाराजगी इंडिया गठबंधन को चुनावों में भारी पड़ सकती है

ऐसे भाषणों को विनियमित करने के लिए कड़े नियम बनाने का निर्देश देने के मुद्दे पर अदालत ने टिप्पणी की कि वह संसद को निर्देश नहीं दे सकती। चुनाव आयोग ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि कारण बताओ नोटिस 23 नवंबर को ही जारी कर दिया गया था और आदर्श आचार संहिता लागू थी। ईसीआई ने अदालत को सूचित किया कि हमने पहले ही कार्रवाई कर दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि 'नोटिस जारी करने का मतलब ही है कि चेतावनी जारी की गई है। 

प्रमुख खबरें

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी