महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर राहुल का निशाना, बोले- ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की लूट और बेरोजगारी की सुनामी आई

By अंकित सिंह | Jul 09, 2022

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के राज में पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के साथ ही ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की लूट एवं बेरोजगारी की सुनामी आ गई है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने कहा-133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं, दम है तो हमें रोको। भाजपा राज में एलपीजी सिलिंडर की कीमतें 157 प्रतिशत बढ़ीं, रिकॉर्ड-तोड़ महंगा पेट्रोल, ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की लूट और बेरोजगारी की सुनामी आई। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि असल में जनता प्रधानमंत्री से कह रही है-आपकी बनाई इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह