केंद्र सरकार पर राहुल का निशाना, बोले- जनता की आवाज दबाई जा रही है, तानाशाही पर सत्य भारी पड़ेगा

By अंकित सिंह | Jul 21, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने सरकार पर देश की जनता की आवाज दबाने का आरोप लगा दिया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि GST पर चर्चा करो - सदन स्थगित, महंगाई पर चर्चा करो - सदन स्थगित, अग्निपथ पर चर्चा करो - सदन स्थगित, एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करो - सदन स्थगित। आज सरेआम, देश की जनता की आवाज़ दबाई जा रही है। इस अहंकार और तानाशाही पर 'सत्य' भारी पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: 'कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ', GST को लेकर राहुल ने फिर साधा PM पर निशाना

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी होगी और यह जीएसटी वापस लेना ही होगा। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि महंगाई से जूझती जनता के लिए गब्बर की रेसिपी: कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ। मित्रों की अनकही बातें तक सुनने वाले प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी भी होगी और ये जीएसटी वापस लेना भी होगा।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi