कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल का निशाना, कहा- डरने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए

By अंकित सिंह | Jul 16, 2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के लिए नियुक्त किए गए वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिन्हें डर लगता है वह जा सकते हैं। वैसे लोग जो कांग्रेस में नहीं है लेकिन उन्हें डर नहीं लगता उनका पार्टी में स्वागत किया जाना चाहिए। राहुल के बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि बहुत से निडर लोग हैं, जो कांग्रेस में नहीं हैं। उन्हें अंदर लाया जाना चाहिए और (भाजपा) से डरने वाले कांग्रेसियों को बाहर का दरवाजा दिखाया जाना चाहिए। हमें उन लोगों की जरूरत नहीं है जो आरएसएस की विचारधारा में विश्वास करते हैं। हमें निडर लोगों की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में दिवाली से पहले AQI पहुंचा 483, CPCB ने हवा को Severe श्रेणी में दर्ज किया

अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाज

Usman Khawaja ने Steve Smith का किया बचाव, कहा- Sandpaper कांड में तीनों को मिलना था न्याय

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर Harry Boxer अमेरिका में पकड़ा गया, ICE ने हिरासत में लिया