राहुल का तंज, कहा- बेरोजगारी, महंगाई और समाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर बातचीत तक नहीं करते पीएम मोदी

By अंकित सिंह | Mar 03, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मौजूदा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर बातचीत नहीं करते। राहुल गांधी ने कुछ युवाओं का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि देश के सामने आज बेरोज़गारी, महंगाई और सामाजिक अशांति अहम मुद्दे हैं। इसके चलते युवा वर्ग में बेचैनी और ग़ुस्सा बढ़ रहा है जो अपने आप में एक बड़ी समस्या है। समाधान तो दूर, PM इनके बारे में बात तक नहीं करते। राहुल गांधी ने जो वीडियो साझा किया, उसमें कुछ युवक बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला करते रहते हैं। इससे पहले यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कुछ सवालों के जवाब भी मांगे थे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि और त्रासदी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा: 1. कितने छात्रों को बचाकर ला चुके हैं। 2. कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। 3. हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान। इन परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी ज़िम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी