राहुल की फिर फिसली जुबान, आटा का भाव बताया 40 रुपये लीटर, कपिल मिश्रा बोले- अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में "हल्ला बोल" रैली के माध्यम से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बारी-बारी से भाजपा पर हमला किया।वहीं राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान गैस, तेल, दूध, आटा का भाव बताया। राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है जिसमें उन्हें "आटा" को किलो की जगह लीटर में बताते हुए सुना जा सकता है। वायरल क्लिप में राहुल  कह रहे हैं, "आटा 22 रुपए प्रति लीटर था लेकिन आज 40 रुपए प्रति लीटर है। 

इसे भी पढ़ें: Evening News Brief: राहुल का हल्ला बोल, नीतीश का मिशन दिल्ली, नहीं रहे टाटा संस के पूर्व चेयरमैन

क्या कहा था राहुल ने?

राहुल गांधी ने यूपीए सरकार और एनडीए सरकार के दौरान महंगाई की तुलना की। इस दौरान उन्होंने कुछ आंकड़े भी गिनाए। राहुल ने कहा कि 2014 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410 रुपये थी और आज 1050 है। पेट्रोल 70 रुपये था आज करीब 100 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 70 रुपये था और अब 90 रुपये है। सरसों तेल 90 रुपये लीटर था आज 200 रुपये लीटर है। दूध 35 रुपये लीटर था आज 60 रुपये लीटर है। आटा 22 रुपये लीटर था और आज 40 रुपये लीटर हो गया। हालांकि उन्होंने अपनी गलती में सुधार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, चीन और पाकिस्तान को फायदा होगा: राहुल

बीजेपी ने कसा तंज

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि आटा 22 रुपए लीटर, अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि महंगाई पर बात करते समय अगर आप आटे का भाव लीटर में बताते हैं तो आपकी समझ और गम्भीरता दोनों पर सवाल उठने स्वाभाविक है। पूरी कांग्रेस को किलो के भाव बेचने के बाद ऐसी मासूमियत ही इन्हें चिर युवा सिद्ध करती हैं।  

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट