राहुल की चौखट पर पहुंचा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घमासान, सुलह की कोशिशों के बीच 3 घंटे तक चली बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक कर दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने इस बात से इनकार किया कि इस बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के विकास पर चर्चा हुई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह बैठक दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिश के तहत बुलाई गई थी और मुख्य रूप से इसी पर केंद्रित भी थी।

प्रमुख खबरें

PF ट्रांसफर में आ रही है दिक्कत? अब घर बैठे UAN पोर्टल पर अपडेट करें Date of Exit

पिछली सरकारों में भर्ती आयोगों और हर संगठन पर था माफिया का कब्जा: Yogi Adityanath

रूस पर US Sanctions रोकने के Donald Trump के फैसले को Zelenskyy ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Rahul Gandhi पर भड़के BJP नेता Nitin Nabin, बोले संसद में विकास कार्यों पर क्यों नहीं बोलते