राहुल ने लोगों से वायनाड जाने और वहां पर्यटन उद्योग को पुन: पटरी पर लाने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को लोगों से वायनाड जाने और इसकी सुंदरता का अनुभव करने का आग्रह किया ताकि हाल में भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग पुन: पटरी पर आ सके।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘वायनाड बेहद खूबसूरत है, और इसके लोगों की करुणा व दयालुता ने हमेशा मुझे वहां खींचा है। आज, बहुत से लोग जो अपनी आजीविका के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं, वे मदद के लिए आप सभी की ओर देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि वायनाड अभी भी जीवंत और मेजबानी करने वाला क्षेत्र है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इसकी खूबसूरती का अनुभव करें और पर्यटन को पुनर्जीवित व आजीविका के अवसर बहाल करने में मदद करें।’’

इस महीने की शुरुआत में गांधी ने कहा था कि वायनाड में पर्यटन को पुन: पटरी पर लाने के लिए ठोस प्रयास करना जरूरी है और लोगों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि हाल में हुए भूस्खलन के बाद ये धारणा दूर हो सके कि यह एक ‘‘खतरनाक’’ स्थान है।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: Mohammed Shami के चार विकेट से Bengal ने Delhi को 240 रन पर समेटा

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina