राहुल वैकेशन स्पेशल: गोवा संकट, भारत जोड़ो यात्रा, आंतरिक बैठक सब मिथ्या है, छुट्टियां ही बस परम सत्य है

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2022

कुरूक्षेत्र में महाभारत में वर्णित कौरवों और पांडवों के महायुद्ध में युद्ध के मैदान में जब अर्जुन को अपने विपक्षी सेना में अपने सभी बड़े पितामह, चाचा, ताऊ, मामा, गुरु व भाई-भतीजे दिखाई दिये तो उसको सांसारिक मोह हो गया और वह युद्ध से विमुख होने लगा और उसने युद्ध न करने का निश्चय किया। तब भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि यह संसार मिथ्या है। इसका मोह मत कर, यह संसार नश्वर है अर्थात नष्ट हो जाने वाला है। महाभारत के बारे में कहा जाता है कि ये कहानी हर दौर की कहानी है। कमोबेश वही कहानी इस दौर में भी दोहराई जाती है। सत्ता के लिए, नैतिकता के मूल्य जानबूझकर तोड़े जाते हैं। भाषा की मर्यादा भी परस्पर टूटती है। लेकिन महाभारत से इतर अगर देखें तो राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर अक्सर उनके विरोधियों की तरफ से उन पर निशाना साधा जाता है। इतिहास में कई ऐसे मौके मिल जाएंगे जब राहुल गांधी या तो चुनाव से ठीक पहले या फिर कांग्रेस के यात्रा के वक्त सब कुछ छोड़ कर विदेश यात्रा पर रवाना हो गया। जैसे मानों सभी कुछ मिथ्या है व परम सत्य तो बस वैकेशन ही है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये। सूत्रों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह रवाना हुए और रविवार तक लौट सकते हैं। वह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव तथा संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लौट सकते हैं। पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी और इसे व्यक्तिगत बताया। राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों और कांग्रेस के आंतरिक चुनावों पर बृहस्पतिवार को होने वाली पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बैठक में सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर उनकी आलोचना करती रही है। 

इसे भी पढ़ें: Evening News Brief: गोवा कांग्रेस में बड़ी उठापटक, पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

पहले भी राहुल की वेकेशन चर्चा में रही

साल 2013 में जब उत्तराखंड में भयंकर बाढ़ आई थी तो उस वक्त राहुल गांधी विदेश में छुट्टी मना रहे थे। उस वक्त प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार थी। 

साल 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल अचानक छुट्टी मनाने चले गए थे। साल 2015 में असम चुनाव के बीच में राहुल गांधी फ्रांस चले गए थे। 

साल 2015 के ही फरवरी महीने में ही राहुल गांधी बैंकॉक, म्यांमार की अध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। 

साल 2016 में पंजाब चुनाव से पहले वो इंग्लैड दौरे पर गए।

साल 2019 में राहुल अचानक विदेश रवाना हुए जब कांग्रेस अर्थव्यवस्था पर पूरे देश में आंदोलन कर रही थी। 

साल 2019 में देश में सीएए को लेकर कानून पारित हो रहा था तो राहुल साउथ कोरिया का दौरा कर रहे थे। 

साल 2021 में जब ओमिक्रॉन का कहर पूरी दुनिया पर हावी हो रहा है और देश में चुनाव पीक पर है तो राहुल न्यू ईयर वेकेशन पर चले गए। विदेश यात्रा पर टीका-टिप्पणियों के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सस्पेंस देर तक बना रहा। राहुल कहां गए और कब तक लौटेंगे इसकी डिटेल देर रात तक आई। इसके मुताबिक राहुल नए साल की छुट्टी पर इटली गए।  

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला