सात जन्मों के बंधन में बंधे राहुल वैद्य और दिशा परमार, अग्नि को साक्षी मान कर लिए सात फेरे

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2021

सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार आज (16 जुलाई) को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़ी ने पारंपरिक हिंदू समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। सोशल मीडिया उनके विवाह समारोह की तस्वीरों और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। दिशा लाल दुल्हन की लिबास में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राहुल क्रीम शेरवानी में बेहद स्मार्ट लग रहे है।

इसे भी पढ़ें: ये है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां, जिन्होंने तीनों खान के साथ किया है काम 

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया था। हाल ही में उन्होंने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू किया है। आज, 16 जुलाई, को दोनों शादी के बंधन में बंध गये हैं। मेंहदी से लेकर हल्दी और संगीत की प्रोग्राम की तस्वीरें भी दोनों सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी की वायरल हो रही तस्वीरों में आप दोनों को अपनी शादी को एंजोय करते देख सकते हैंष दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं। सबसे प्यारा वो मूवमेंट हैं जब दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। राहुल और दिशा ने माला और अंगूठियों का आदान-प्रदान किया। दिशा की उंगली पर अंगूठी डालने के लिए राहुल घुटनों के बल नीचे बैठते भी दिखाई दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंडे बस्ते में गयी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त', करण जौहर नये प्रोजेक्ट का करेंगे निर्देशन 

बिग बॉस 14 के सेकेंड रनर-अप राहुल वैद्य ने टीवी रियलिटी शो में अपने खेल के दौरान दिशा परमार को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया। उससे पहले वे दोस्त थे। उन्हें आखिरी बार संगीत वीडियो माधन्या में एक साथ देखा गया था जहाँ उन्होंने एक विवाहित जोड़े की भूमिका निभाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by 𝙍𝘼𝙃𝙐𝙇 𝙑𝘼𝙄𝘿𝙔𝘼 𝙒𝙊𝙍𝙇𝘿 𝙒𝙄𝘿𝙀 👑 (@rahulvaidya_worldwide)

प्रमुख खबरें

Congress ने मणिपुर चुनाव के लिए बनाईं पांच समितियां, MP Bimol Akoijam को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Dewas Police Officer Murder: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 35 लाख रुपये जब्त

Prashant Kishor ने बिहार के ब्राह्मणों को दी मुसलमानों संग रिश्ते सुधारने की सलाह

Bhadohi में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करने वाला 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार