बदायूं में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में छापेमारी, 40 आशा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

बदायूं। बदायूं जिले में रविवार देर शाम जिला प्रशासन और पुलिस ने छापामार कर अवैध रूप से संचालित हो रहे एक नर्सिंग होम को बंद कर दिया और वहां उपहार ले रहीं 40 आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रशासन के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बर्खास्‍तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार को बताया, थाना सिविल लाइन इलाके के नवादा स्थित आयशा नर्सिंग होम में जिला प्रशासन व थाना सिविल लाइन की पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नर्सिग होम में अव्यवस्था मिली और यहां आशा कार्यकर्ताओं को उपहार भी बांटे जा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर