जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

जम्मू/भद्रवाह। जम्मू-कश्मीर की राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में भद्रवाह में एपीएचसी पाकिस्तान के अध्यक्ष के पैतृक आवास समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांधीनगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद इसे गहन जांच के लिए एसआईए को सौंप दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी के कर्मियों ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की मदद से जम्मू, कठुआ, डोडा और कश्मीर के दर्जनभर ठिकानों पर छापे मारे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार