UP के गोंडा में रेल हादसा, पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 5 डिब्बे, दो की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

By अंकित सिंह | Jul 18, 2024

चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कम से कम 4-5 डिब्बे गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। शुरुआती खबरों के मुताबिक, अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार चार एसी कोच बताए जा रहे हैं। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुआ। 

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है। वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यह दोपहर करीब 2.37 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 4-5 डिब्बे पटरी से उतर गया। 

प्रमुख खबरें

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह