रेल यात्रियों को करनी होगी जेब ढीली, भोजन की कीमतों में इजाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

नयी दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन में सफर के दौरान परोसे जाने वाले भोजन की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। सरकार के एक आदेश में यह जानकारी सामने आई है।

नये आदेश के मुताबिक, वातनुकूलित प्रथम श्रेणी में मिलने वाली चाय की कीमत छह रुपये बढ़ा कर 35 रुपये, नाश्ते की कीमत सात रुपये बढ़ा कर 140 रुपये और दोपहर एवं रात्रि भोजन की कीमत 15 रुपये बढ़ा कर 245 रुपये की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में रेल सेवाएं बहाल, घाटी में मिनी बसें भी सड़कों पर नजर आईं

वहीं वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में चाय की कीमत पांच रुपये बढ़ा कर 20 रुपये, नाश्ते की कीमत आठ रुपये बढ़ा कर 105 रुपये और दोपहर एव‍ं रात्रि भोजन 10 रुपये बढ़ा कर 185 रुपये किया जाएगा। आदेश के मुताबिक क्षेत्रीय जायके वाला नाश्ता परोसने की भी शुरुआत करने का फैसला किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति

पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

Quick Sweet Recipe: ब्रेड और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

IIT Kharagpur में शुरू होंगे NMC से मान्यता प्राप्त MD कोर्स, बना देश का पहला संस्थान