किसानों के रेल रोको आंदोलन का रेल यातायात पर हुआ असर, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें हुई रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

जयपुर।  संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन का असर सोमवार को राजस्थान एवं हरियाणा में उत्तर पश्चिम रेलवे के अधीन आने वाले कुछ खंडों में रेलों के आवागमन पर भी पड़ा। इसके कारण 18 ट्रेन रद्द करनी पड़ी तो 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के संबंध में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर छह घंटे के ‘रेल रोको’ आंदोलन की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, कोहली की अगुवाई में टीम हारी है सभी ICC मुकाबले, क्या इस बार टूटेगा यह भ्रम ?

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के चलते भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर- रेवाड़ी रेलखंडों के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के कारण बठिण्डा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा, फिरोजपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा व लुधियाना-हिसार स्पेशल रेलसेवा सहित 18 ट्रेनों को सोमवार को रद्द कर दिया गया। वहीं कम से कम 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच