कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का रेल रोको प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने पटरियों के पास सुरक्षा बढ़ायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के ‘रेल रोको’ आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से ट्रेन की पटरियों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ट्रेन की पटरियों के पास कई जगहों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और गश्त भी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का आरंभ, सामाजवादी पार्टी के सदस्यों का प्रदर्शन

मोर्चा ने कहा था कि पूरे देश में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलें रोकी जाएंगी। रेलवे ने रेलवे संरक्षा विशेष बल की 20 अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया है, खास तौर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को ध्यान में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

गुजरात सरकार प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘रिफॉर्म उत्सव’

Vadnagar से Varanasi तक BJP की Sewa Jyoti Yatra, PM Modi के 25 साल का सफर दिखाएगी पार्टी

Vote Theft Controversy: राहुल गांधी ने BJP और Election Commission पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण