Indian Railway Recruitment 2026: NFR में 6777 Apprentice पदों पर बंपर भर्ती, जानें क्या है पूरी चयन प्रक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। भारतीय रेलवे की तरफ से बंपर सरकारी नौकरी की भर्तियां निकाली गई है। दरअसल, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस की 6777 वैकेंसी निकाली हैं। 

नॉर्थईस्ट फ्रेंटियर रेलवे का पर्सोनल डिपार्टमेंट 20 जुलाई से आवेदन के लिए एप्लिकेशन विंडो ओपन करेगा। फिर कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 तय की गई है।

रेलवे अप्रेंटिस के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। SC/ST/PWD कैटेगिरी के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है। मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स/केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स जरुरी है।

आईटीआई: स्कूल की पढ़ाई के साथ अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से NCVT या प्रोविजनल सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त किया हो। 

उम्रसीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से कम और  24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट दी गई है।

जरुरी डॉक्यूमेंट्स: 10वीं की मार्कशीट,  प्रोविजिनल/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट, आईटीआई फाइनल मार्कशीट, 10वीं और 12वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट।

चयन प्रक्रिया

शॉर्टिलिस्टिंग

सबसे पहले कैंडिडेट्स को एकेडमिक मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वैसे यह यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड वाइज होगा। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे, वो लोग भर्ती से बाहर हो जाएंगे।

शॉर्टलिस्टिंग का आधार

बता दें कि, योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए ट्रिकुलेशन और आईटीआई ट्रेड में मिले मार्क्स देखा जाएगा। इन्हीं दोनों के आधार पर एवरेज मार्क्स निकालकर मेरिट तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं, तो इस स्थिति में उम्र में अभ्यर्थी को चुना जाएगा। दूसरी ओर,  लैबोरेटरी टेक्नीशियन और लैबोरेटरी टेक्नीशियन की पोस्ट पर 10वीं के साथ 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मार्क्स पर मेरिट बनेगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट

वहीं, फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों की संख्या के मुताबिक जारी होगी। सीटों के 1.5 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद ही मेडिकल होगा और कैंडिडेट्स अंतिम रूप से अप्रेंटिस के लिए सेलेक्ट हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Varanasi Traffic से मिलेगी बड़ी राहत: ₹25,500 करोड़ के Highway Projects बदलेंगे शहर की तस्वीर

Boba Tea Nutritional Facts: क्या वाकई सेहतमंद है बबल टी? Health Experts ने बताए इसके गंभीर Side Effects

CM का विजन: Chhattisgarh के छात्रों को AI, Robotics सिखाएगी भावना दीदी की साइंस पाठशाला

जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, KC Sinha और Bittu Singh समेत कई नेता BJP में शामिल