भर्ती परीक्षाओं को लेकर हिंसा : रेलवे ने ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब’ की सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

नयी दिल्ली|  रेलवे की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद अभ्यर्थियों की समस्याएं सुलझाने के दबाव के बीच रेलवे ने बृहस्पतिवार को ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब’ (एफएक्यू) की सूची जारी की ताकि उसकी भर्ती प्रक्रिया को समझाया जा सके।

बृहस्पतिवार को ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब’ की सूची जारी करते हुए रेलवे ने अपनी अधिसूचित रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया से जुड़े भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। रेलवे ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2018 से 2,83,747 रिक्तियां अधिसूचित की थीं और 1.32 लाख से ज्यादा भर्तियां कीं। रेलवे ने कहा, ‘‘बचे हुए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कोविड महामारी के बावजूद पिछले साढ़े तीन साल में करीब चार करोड़ कंप्यूटर आधारित जांच (सीबीटी) किए हैं।’’ रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कहीं नहीं कहा गया है कि दूसरे सीबीटी के लिए सात लाख अलग उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम