दिग्विजय सिंह के ट्वीट करते ही बैकफुट पर आया रेलवे , DRM ने कहा 20 रुपए की होगी प्लेटफॉर्म टिकट

By सुयश भट्ट | Sep 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट करते ही पश्चिम मध्य रेलवे को बैकपुट पर आना पड़ा। आनन फानन में प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 50 रुपए से कम कर 20 करने पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री ने जैसे ही प्लेटफार्म टिकट के दाम पर एक ट्वीट किया, रेलवे तुरंत बैकपुट पर आ गया ओर तत्काल ट्वीट कर ये जानकारी दी गई कि, अब से प्लेटफॉर्म टिकट 20 रुपये में मिलेगा।

आपको बता दें कि रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की कीमत में जबरदस्त इजाफा कर दिया था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि, “# अच्छे दिन”। दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर अच्छा खासा हंगामा मचा। इसके बाद रेल प्रशासन बैकफुट पर चला गया। जिसके बाद जबलपुर DRM ने फौरन एक ट्वीट कर जानकारी दी कि, अब प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 नहीं 20 रुपये होगी।

वहीं बताया जा रहा है कि रेल प्रशासन ने जबलपुर रेल मंडल के तहत आने वाले स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दिया था। प्लेटफार्म टिकट की नई दर जबलपुर, मदन महल, कटनी, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, रीवा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया स्टेशनों में से जबलपुर और मदन महल में प्लेटफॉर्म टिकट की दर 50 रुपये कर दिया गया था, जबकि दूसरे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 30 रुपये थी।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह को उमा भारती ने दी सलाह , कहा - सबसे बड़ी दुश्मन है आपकी ज़ुबान, इसे संभाल कर करे इस्तेमाल 

दरअसल ऐसे में सवाल उठता है कि इतने महीनों तक रेलवे आखिर प्लेटफार्म की टिकट 50 रुपये क्यों वसूलता रहा। सवाल यह भी उठता है कि अगर रेलवे प्रबंधन अपनी जगह सही था तो फिर क्यों दिग्विजय सिंह के ट्वीट करते ही बैकफुट पर आ गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना