केंद्रीय रेल मंत्री की प्रदर्शनकारियों से अपील, बोले- राष्ट्र की संपत्ति है रेलवे, इसको न पहुंचाएं नुकसान

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली। सेना की नई भर्ती योजना 'अग्निपथ' को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी और कुछ बसों में भी तोड़फोड़ की। इसी बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ को तत्काल वापस लिया जाए, प्रधानमंत्री और सरकार नौजवानों से माफी मांगें: कांग्रेस 

अब तक 35 ट्रेनें हुई रद्द

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के चलते अब तक 200 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। जबकि बुधवार को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 35 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं। इन राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन देखा गया है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं