रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, पिछले कुछ समय से बीमार थे

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2025

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने एम्स जोधपुर में सुबह 11:52 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और हाल ही में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोधपुर एम्स ने एक बयान में कहा कि यह अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री के पिता श्री दाऊलाल वैष्णव जी का आज 08 जुलाई 2025 को सुबह 11:52 बजे एम्स जोधपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और एम्स जोधपुर में उनका इलाज चल रहा था। मेडिकल टीम के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

प्रमुख खबरें

Axis Bank को दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद