रेल मंत्री ने सवारी डिब्बा कारखाना में ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेनों के निर्माण का निरीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां सवारी डिब्बा कारखाना (इंटिग्रल कोच फक्ट्री) में ‘वंदे भारत 2.0’ (वंदे भारत स्लीपर) ट्रेन के निर्माण का निरीक्षण किया। मंत्री ने महाप्रबंधक यू सुबा राव के साथ आईसीएफ के फर्निशिंग डिवीजन, वर्तमान में बन रहे वंदे भारत ट्रेन के शयन श्रेणी के डिब्बे और रसोई यान के निर्माण का निरीक्षण किया।

‘वंदे भारत 2.0’ में अग्निशमन सुविधाएं और बाढ़रोधी तंत्र भी होंगे। सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ यानी इंटिग्रल कोच फक्ट्री) 1955 में स्थापित किया गया था जो देश की सबसे पुरानी उत्पादन इकाइयों में से एक है। लगभग 511 एकड़ में फैले कारखाने में 9,300 से अधिक कर्मचारी हैं जो प्रति वर्ष 2,500 से अधिक डिब्बों का उत्पादन करने में जुटे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Yash की फिल्म Toxic Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait