मुंबई बारिश: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की रेलवे के इंजीनियर की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त रेल सेवाओं के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने वाले रेलवे के एक इंजीनियर की बुधवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तारीफ की। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, इंजीनियर हरीश राठौड़ ने बुधवार को अंधेरी और वसाई स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलस्तर की निगरानी करने और उसे हटाने के लिये करीब 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताये।

अधिकारी ने कहा कि मूसलाधार बारिश के दौरान राठौड़, रेलवे पटरियों को साफ करने और जमा पानी को बाहर निकालने के लिए शहर के नगर निकायों के साथ सहयोग करते रहे। गोयल ने ट्वीट किया कि मुंबई में भारी बारिश के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिये 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताने वाले रेलवे इंजीनियर हरीश कुमार राठौड़ और उनकी टीम को सलाम। यह एक बढ़िया उदाहरण है कि किस तरह यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने सबकुछ दांव पर लगा दिया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह