By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022
नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके बीच ‘दिल्ली में दोस्ती और केरल में कुश्ती’ का मामला है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान केरल में रेल परियोजनाओं से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देते यह कटाक्ष किया। कांग्रेस सांसद ने केरल में रेल परियोजना से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछने के दौरान केरल की माकपा नीत सरकार को निशाने पर लिया।