By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025
रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को संजय कुमार श्रीवास्तव को दक्षिण मध्य और विवेक कुमार गुप्ता को पश्चिमी जोन का महाप्रबंधक नियुक्त किया। मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि संजय कुमार श्रीवास्तव आईआरएमएस (भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा) को दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी मिली है।