रेल मंत्रालय ने नयी ट्रेन श्रेणियों 3ई, विस्टाडोम को उन्नयन योजना में शामिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

रेल मंत्रालय ने उन्नयन योजना में संशोधन करके ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’, ‘विस्टाडोम कोच’, ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ और ‘थर्ड एसी इकॉनमी’ (3ई) समेत नयी शुरू की गई ट्रेन श्रेणियों को इस योजना में शामिल किया है।

मंत्रालय ने नयी ट्रेन श्रेणियों - ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’ (वीएस), ‘विस्टाडोम कोच’ (ईवी), ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ (ईए) और ‘3ई’ - को उन्नयन के दायरे के तहत लाने के लिए मौजूदा योजना की समीक्षा की है क्योंकि इन श्रेणियों को 2014 के बाद पेश किया गया था जब उन्नयन योजना में अंतिम बार संशोधन हुआ था।

परिपत्र के अनुसार, निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी में बैठने की व्यवस्था के उन्नयन का क्रम 2एस (द्वितीय श्रेणी), वीएस, सीसी (चेयर कार), ईसी (एग्जीक्यूटिव श्रेणी), ईवी और ईए है। इसी प्रकार, शयन उन्नयन के लिए क्रम ‘स्लीपर क्लास’ (एसएल), 3ई, ‘एसी’ तृतीय श्रेणी (3ए), एसी द्वितीय श्रेणी (2ए) और एसी प्रथम श्रेणी (1ए) है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है