रेलवे की 821 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण है और इसे मुक्त कराने के लिए कदम उठाए जा रहे: रेल मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि देश में रेलवे की 821 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण है और इसे मुक्त कराने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। गोयल ने लोकसभा में सदाशिव लोखंडे और अन्नपूर्णा देवी के प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि 2016 से 2018 के दौरान मंत्रालय के सतत प्रयासों के कारण 58.01 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2019 की स्थिति के अनुसार देश में रेलवे की 821.46 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण है।मंत्री ने कहा कि रेलवे को अतिक्रमण में समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि अधिकतर मामलों में कार्रवाई आरंभ होने से पहले ही लोग अदालत पहुंच जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया