सेना के करीब 950 जवानों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया खास ख्याल

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2020

लगभग 950 सेना के कर्मियों के लिए एक विशेष ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा चलाया गया और इसके जरिए जवानों को जम्मू कश्मीर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इन जवानों ने हाल ही में बेंगलुरु, बेलगाम और सिकंदराबाद में प्रोफेशनल ट्रेनिंग खत्म की है और अब इनकी पोस्टिंग होने वाली है। बता दें कि इन जवानों को ट्रेनिंग की समाप्ति के बाद क्वारंटाइन में रखा गया था और सभी का मेडिकल चेकअप भी हुआ। 

 COVID-19 के सुरक्षा उपायों से जुड़ी सभी संभावित सावधानियां सुनिश्चित की जा रही हैं:-

  • ट्रेन की सभी बोगियों को सेनेटाइज किया गया।
  • प्लेटफ़ॉर्म को भी सेनेटाइज किया गया।
  • बोगियों के अंदर और बाहर निर्देश चिपकाया गया।
  • सभी का सामान डिसइंफेक्टेड किया गया। 
  • सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय नौसेना पर भी छाया कोविड-19 का साया, 21 कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

बता दें कि जवानों को अन्य दूसरी ट्रेन के माध्यम से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तैनाती के लिए भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav