किसानों के लिए रेलवे ने चलाया किसान ने स्पेशल पार्सल ट्रेन, होंगे कई फायदे

By अंकित सिंह | Aug 07, 2020

देश में आज से पहली किसान रेल शुरू हो गई है। इसे कोरोना काल में सरकार की ओर से देश को दिया गया एक तोहफा माना जा सकता है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश की पहली किसान रेल को रवाना किया। यह ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान रेल से सस्ते दरों में कृषि उत्पादों खासतौर पर जल्दी खराब होने वाली उपज के परिवहन में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं तोमर ने यह दावा किया कि सरकार की यह पहल किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने में भी सहायक साबित हो सकती है। कोरोना काल में यह ट्रेन किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है। एस ट्रेन के जरिए किसान अपनी सब्जियों, फल और अन्य खाद्य सामग्रियों की बुकिंग कर सकते है। फिलहाल यह ट्रेन हर शुक्रवार को देवलाली से दानापुर के लिए रवाना होगी जबकि दानापुर से देवलाली के लिए रविवार को रवाना होगी। किसान स्पेशल रेल देवलाली से 7 से 28 अगस्त के बीच हर शुक्रवार को 11:00 बजे रवाना होगी और अगले ही दिन 18:45 में दानापुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 9 से 30 अगस्त हर रविवार को 12:00 बजे देवलाली से रवाना होगी और अगले दिन 19:45 बजे देवलाली पहुंचेगी। किसान स्पेशल रेल में 10 पार्सल यान और एक लगेज ब्रेक यान होंगे। 

प्रमुख खबरें

CUET UG Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, NTA किसी भी वक्त जारी करेगा रिजल्ट

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच