रेलवे ने शुरू की दिव्य काशी यात्रा, जानिए ट्रेन का किराया और इसकी खूबियां

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 29, 2022

रेलवे की ओर से देखो अपना देश स्कीम के तहत 22 जनवरी 2022 को एक खास एसी ट्रेन में दिव्य काशी यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं को शिव की नगरी वाराणसी के सभी प्रमुख मंदिरों और काशी विश्वनाथ धाम गलियारे का दर्शन कराया जाना शामिल है। इस यात्रा के लिए चलने वाली ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से होते हुए वाराणसी पहुंची।श्रद्धालुओं को इस यात्रा में सारनाथ स्मारक, वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा, गंगा आरती, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, और भारत माता मंदिर के दर्शन हुए।

श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने डीलक्स एसी ट्रेन के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी में होटल में रुकने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था और घूमने के दौरान बस की सुविधा को शामिल किया है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान टूर गाइड जैसी सेवाएं आईआरसीटीसी के द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाएंगी।

श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जा रही इस खास एसी ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं हैं। इस ट्रेन में रेस्टोरेंट्स चेयर कार भी मौजूद है जहां श्रद्धालुओं को तीन समय का सात्विक भोजन परोसा गया, इस ट्रेन में पढ़ने के लिए किताबें भी मौजूद हैं। ट्रेन में फुट मसाजर की व्यवस्था भी की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को आराम रहे।

दिव्य काशी यात्रा का यह सफर दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सारनाथ स्मारक, वाराणसी घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा, गंगा आरती, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, भारत दुर्गा मंदिर, ट्रेड सेंटर और क्राफ्ट म्यूजियम घूमने के साथ ही यात्रा वापस दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त हुई।

 श्रद्धालुओं की इस काशी यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी के सीएमओ आनंद झा ने आजतक से बताया कि काशी अपने आप में बहुत बड़ा इतिहास समेटे हुए है, यह बहुत पुराना धार्मिक स्थान है इस यात्रा का मकसद लोगों को काशी की संस्कृति से जोड़ना है, आनंद झा ने यह भी बताया कि अगली ट्रेन 22 मार्च 2022 को दिव्य काशी यात्रा पर जाएगी।  आपको बताते चलें कि आईआरसीटीसी इस यात्रा के दौरान लोगों को कई सुविधाएं दे रहा है। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी  किराया भी 29,950 रुपए है और सेकंड एसी का किराया 24,500 रुपए है।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज