रेलवे 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनें चलाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

नयी दिल्ली। रेलवे ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए वह 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रेलवे को त्यौहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। बयान में बताया गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य स्थलों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। अब तक रेलवे ने 300 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को सेवा में लगाया है जो समूचे देश में अब नियमित तौर पर चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलेंगी। मंगलवार को जारी आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी और विशेष रेल गाड़ियों का किराया इनपर लागू होगा। रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नियमित सेवा को स्थगित कर दिया है और मांग तथा जरूरत के हिसाब से रेल गाड़ियों का संचालन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Laptop Charging: बेड या फ्रिज समेत इन 5 जगहों पर न करें चार्ज, खराब हो सकती है Battery

Goa में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने Bihar के युवक को पकड़ा

Persian Gulf Tanker Missile Attack | लाइबेरिया के कच्चे तेल के पोत ‘एमटी फुजैराह एनर्जी’ पर मिसाइल स्ट्राइक, 6 भारतीय चालक दल शामिल

बुडापेस्ट में R Vaishali का कमाल, So और Niemann को दी मात