कश्मीर में बारिश और हिमपात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई। सोमवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल जिले में भी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में मंगलवार से सुधार होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

NASA ने Artemis मिशन के लिए नए अंतरिक्ष यात्रियों के आवेदन मांगे, 3 दिसंबर तक मौका

बाबर आज भी कांग्रेस के दिल में बसा है: दिवाली को खुशियों की ईद बताने पर भड़की बीजेपी, Mallikarjun Kharge पर साधा निशाना

Muzaffarnagar में खंभे से टकराकर कार में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

Kerala में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल, Ramesh Chennithala ने दी सख्त चेतावनी