बेदर्द गर्मी का जुल्म सह रहे दिल्लीवालों को बारिश ने दिलाई राहत, मानसून की दस्तक के साथ बदला मौसम

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2022

चाहे गर्मी हो या सर्दी दिल्ली वालों को हर मौसम में 'अति' की मार झेलनी पड़ती है। सर्दी पड़ती है तो सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है और गर्मी आते ही पारा आसमान की और भागने लगता है जिसके नीचे लाने में केवल बारिश ही मदद कर सकती हैं। पिछले एक हफ्ते से बेहद ही भयानक और उमस वाली गर्मी का दिल्लीवाले सामना कर रहे थे भगवान से बारिश करने की विनती कर रहे थे। शायद से उनकी दुआ कबूल हुई और 30 जून की सुबह दिल्लीवालों के लिए राहत लेकर आयी।  एक सप्ताह तक उमस भरे मौसम के बाद, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई, जिससे निवासियों को बहुत राहत मिली।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर कहा, महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया

पानीपत, महम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, औरंगाबाद और हरियाणा के कई अन्य शहरों में भी बारिश हुई। इस बीच, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, मथुरा और आगरा सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर, विराटनगर, डीग, लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ शामिल हैं। हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 30 जून को शहर में मध्यम बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 1 जुलाई तक अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी में आता है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा