MP में जारी है आफत की बारिश, कई जिलों में अलर्ट, CM शिवराज ने की स्थिति की समीक्षा

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का कहर जारी है। आफत की बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, अभी भी मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि मध्य प्रदेश को भारी बारिश से राहत फिलहाल तो नहीं मिलने जा रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन और राजगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इसके अलावा ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी भोपाल में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में फिलहाल कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दिक्कत की बात तो यह भी है कि तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही है। इस वजह से सीएम हाउस के सामने ही बड़ा पेड़ भी गिर गया था। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल को न उठाएं, भारी मुश्किल में फंस सकते है

सीएमओ के अनुसार नर्मदापुरम कलेक्टर ने सीएम को बताया कि घाटों पर स्थिति नियंत्रण में है। सीहोर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चौहान को अवगत कराया कि लगभग 150 नागरिकों को बचा लिया गया है और राहत कार्य जारी है। गुना में आवश्यक राहत कार्य जारी है। प्रदेश के बड़े हिस्से में नदियां, नाले और अन्य जल स्त्रोत उफान पर हैं और पानी छोड़ने के लिए कई बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं। विशेषकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई सड़कों पर कम दृश्यता के कारण वाहनों की आवाजाही कम रही। प्रदेश के कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की खबरें हैं। आईएमडी ने लोगों को मूसलाधार बारिश के बीच यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। 

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा