गीले मैदान की वजह से भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के हो रही देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नाटिंघम। खराब मौसम और गीली आउटफील्ड के कारण गुरुवार को यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप मैच की शुरुआत में विलंब हुआ। भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैदान का निरीक्षण होना था लेकिन दोबारा बारिश शुरू होने पर इसे टाल दिया गया। आउटफील्ड काफी गीली है और इसे सूखने में समय लगने की उम्मीद है क्योंकि धूप नहीं खिली है।

पिछले दो दिन में भारी बारिश के बावजूद गुरुवार को अपेक्षाकृत कम बारिश हुई लेकिन बादल छाए हुए हैं। अगर मैच होता भी है तो इसमें ओवरों की संख्या घटाए जाने की उम्मीद है क्योंकि पूरे दिन थोड़ी बहुत बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav