Delhi-NCR में फिर बरसे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

By एकता | Sep 06, 2026

दिल्ली, नोएडा और आसपास के एनसीआर इलाकों में रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का SRCC शताब्दी समारोह में संबोधन: आपके छात्र OGs हैं, हर क्षेत्र में मचाई धूम!

शनिवार को भी हुई थी तेज बारिश

इससे पहले शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली थी। कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा उड़ानें लेट

शनिवार को खराब मौसम का असर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। बारिश और खराब मौसम के कारण 200 से ज्यादा उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में औसतन करीब 70 मिनट की देरी हुई, जबकि यहां से रवाना होने वाली उड़ानों में करीब 130 मिनट तक की देरी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: आम आदमी की तरह PM Modi का Delhi Metro में सफर, लोगों से की बातचीत । Video

दिल्ली-एनसीआर के लिए आज कैसा रहेगा मौसम?

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं और जलभराव वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी