राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियां फिर से शुरू हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान धौलपुर के सैपऊ में सबसे ज़्यादा 117.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक निम्न दाब क्षेत्र के कारण बारिश संबंधी गतिविधियां शुरू हुई हैं।

विभाग ने 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान और 16 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है और 15 से 18 अगस्त तक कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर व बीकानेर में 37.6 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में 15 से 21 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है, जबकि बीकानेर और जोधपुर संभाग में 16 से 22 अगस्त तक बारिश हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत