मुंबई के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश, Metro व Local train सेवाएं प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

मुंबई। मुंबई और आसपास के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज हवाएं चलने और बारिश से मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर में बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अगले तीन-चार घंटों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है।’’ 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने CBSE Board परीक्षा में सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन की सराहना की

बेमौसम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं ठाणे जिले के कलवा और कुछ अन्य इलाकों में बिजली कटौती की सूचना मिली। इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे शहरों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता