Himachal Pradesh Rain Update | हिमाचल में बारिश का तांडव! भूस्खलन ने छीनी 3 जानें, मंडी और शिमला में हाहाकार

By रेनू तिवारी | Sep 16, 2025

हिमाचल प्रदेश में बारिश का प्रकोप जारी है। लगातार भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और मंडी में एक बस स्टैंड जलमग्न हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के नेहरी क्षेत्र के बोई पंचायत में भूस्खलन के बाद एक मकान ढह जाने से तीनों की मौत हो गई। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि दो अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को गुरुद्वारे में सम्मान पर बवाल, SGPC सख्त! कहा- होगी कड़ी कार्रवाई, दोषियों पर गिरेगी गाज!

शिमला में शहर के मध्य में हिमलैंड के निकट भूस्खलन के कारण कई वाहन मलबे में दब गए तथा मुख्य सर्कुलर रोड अवरुद्ध हो गया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमलैंड के पास अपने वाहन में सो रहे गौतम और राहुल शुक्ला ने बताया, “रात करीब एक बजे भारी बारिश हो रही थी, तभी हमने मलबे के गिरने की तेज आवाज सुनी और तुरंत अपने वाहनों को वहां से हटाया।

प्रमुख खबरें

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता Gold, BCCI अध्यक्ष मन्हास ने की तारीफ

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman