नौ मेट्रो स्टेशनों पर नहीं बनेगी वर्षा जल संचयन प्रणाली: DMRC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण को बताया है कि दिल्ली और नोएडा में नौ मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निर्माण नहीं किया जा सकेगा क्योंकि इसके लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। अधिकरण ने कुछ जगहों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली नहीं लग पाने को लेकर डीएमआरसी से सवाल पूछा था जिस पर यह जवाब सामने आया है। डीएमआरसी ने एनजीटी को बताया कि वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने के लिए 36 वर्ग मीटर जगह की जरूरत है। डीएमआरसी ने एनजीटी के कार्यवाहक अध्यक्ष न्यायमूर्ति जावेद रहीम को अपने जवाब में बताया कि परियोजना के फेज एक और फेज दो पर निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध नहीं है। 

डीएमआरसी ने दायर एक हलफनामे में कहा है, ‘‘फेज एक और फेज दो के 107 ऊंचे स्टेशनों में से 81 स्टेशनों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली उपलब्ध है। इन 81 स्टेशनों में से छह पर इस समय वर्षा जल संचयन प्रणाली ठीक तरीके से काम नहीं कर रही हैं और मानसून शुरू होने से पहले इसका परिचालन ठीक कर लिया जाएगा।’’ इसमें बताया गया है कि जिन नौ मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली नहीं बन सकेगी उसका नाम नोएडा सेक्टर 18 और 16, करोलबाग, प्रीत विहार, निर्माण विहार, लक्ष्मी नगर, अशोक पार्क मेन और कैलाश कॉलोनी है। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील