Monsoon Health Care । बरसात के मौसम ने कर दिया है पेट का हाल बेहाल? इस आयुर्वेदिक उपाय से मिलेगी राहत

By एकता | Jul 28, 2023

मानसून का मौसम लगभग हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दरअसल, इस मौसम में लोगों को ब्लोटिंग जैसी पेट से संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पेट संबंधित समस्याएं मानसून में बेहद आम हो जाती है क्योंकि इस मौसम में लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। मेटाबॉलिज्म के कमजोर होते ही लोगों का हाल बेहाल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Conjunctivitis Prevention Tips । तेजी से फैल रहा Eye Flu, आंखों की सुरक्षा के लिए बस और मेट्रो में करें ये उपाय

बता दें, मेटाबॉलिज्म हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन के पोषक तत्वों को उर्जा में बदलने का काम करता है। इसलिए इसके कमजोर होने पर हमारे शरीर का सारा कामकाज बाधित हो जाता है। ये सबसे ज्यादा हमारे पेट को प्रभावित करता है। इसलिए लोगों को ब्लोटिंग, पेट में फैलाव, भारीपन की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इन सभी समस्याओं से परेशान है तो हम आपके लिए एक आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए हैं। इस उपाय की मदद से आपको आसानी से ब्लोटिंग, पेट में फैलाव, भारीपन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: नींबू पानी के सेवन से आपके दांतों में हो सकती है ऐसी समस्या, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

आयुर्वेद डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक पेय के बारे में बताया है, जो सूजन/पेट में फैलाव/पेट में भारीपन को दूर करने में असरदार है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। इस पेय को बनाने के लिए सबसे पहले 300 मिलीलीटर पानी लें। इसके बाद इसमें 1/4 छोटा चम्मच हींग (घी में भूनी हुई), 1/4 छोटा चम्मच सेंधा नमक और आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं। अब 5 मिनट तक इसे अच्छे तक उबालें। इसके बाद इसे बिना छाने घूंट-घूंट करके पीएं।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

प्रमुख खबरें

अमेजन वनों के रक्षकों की हत्या पर Pope Leo ने मांगा न्याय, अवैध खनन पर जताई चिंता

Manila में Quad नेताओं का महामंथन, PM Modi और Donald Trump होंगे शामिल

ASEAN सम्मेलन में शामिल होने Philippines रवाना हुए PM Narendra Modi

Ukraine दौरे पर पहुंचे Prince Harry, घायल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और जज्बे की सराहना की