Raipur Playboy News । पर्चियों पर मोबाइल नंबर लिखकर घरों में फेंकता था युवक, वजह जानकर पुलिस हैरान, आपके भी उड़ जाएंगे होश

By एकता | Jan 01, 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है, जो देशभर में अब चर्चा का मुद्दा बन गया है। दरअसल, राजपुर पुलिस ने एक युवक को घरों में पर्चियां फेंकने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़का प्ले बॉय बनना चाहता था और इसके लिए वह अपना नाम और नंबर लिखकर लोगों के घरों में फेंकता था।


इसे भी पढ़ें: Viral Gujarat News । बॉयफ्रेंड छुट्टियां मनाने गया उत्तराखंड तो उसके बदले एग्जाम देने पहुंच गई गर्लफ्रेंड

युवक को पकड़ने के लिए एक महिला पुलिसकर्मियों ने उसके नंबर पर आधी रात को काल किया और उसे मिलने बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नया रायपुर स्थित एक कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके कुछ दोस्तों ने उसे कॉलोनी के घरों में पर्चियां फेंकने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया, युवक ने कई घरों में पर्चियां फेंकने की बात स्वीकार की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन